मोहनपुर: दर्शनीय मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
दर्शनीय मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस संबंध में कृष्णा पुरी निवासी घायल अनीश कुमार के परिजन संजय कुमार ने बताया कि रविवार के दोपहर 1:00 हिंदी विद्यापीठ के पास किसी काम से गया था वहां से घर वापस लौटने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पोल से जा टकराई