चायल: नंदा का पुरवा से आरक्षी पर हसिया से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद, भेजा गया जेल
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा गांव में जांच करने पहुंचे आरक्षी गोविंद बाबू पर हसिया से हमला कर घायल करने वाले आरोपी सुग्गन उर्फ ठर्रू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मंगलवार समय छह बजे भेजा गया जेल!