उच्चैन: नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी भोजेंद्र सिंह गिरफ्तार, उज्जैन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
भरतपुर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उच्चैन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी भोजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के कड़े निर्देशन में अंजाम दी गई।