उज्जैन शहर: एसपी अचानक पहुंचे नीलगंगा थाने, अनुपस्थित पुलिसकर्मियों का कटेगा वेतन, सफाई पर जताई नाराज़गी
उज्जैन में पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन बनाए रखने के लिए एसपी प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नीलगंगा थाने पर अचानक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी थाने के बाहर रखी कुर्सी पर बैठ गए और वहीं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति व कार्य स्थिति की जानकारी लेना शुरू कर दी।निरीक्षण के दौरान पता चला कि थाने में पदस्थ कई अधिकारी और कर