लैलूंगा: पुष्पा स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी, 29 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना लैलूंगा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से कार में छुपाकर लाया जा रहा 29 किलो गांजा जब्त किया। दो आरोपी गिरफ्तार, 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, सप्लायर फरार।