बोध गया: बोधगया में बीटीएमसी के पूर्व सदस्य डॉ राधा कृष्ण मिश्रा की याद में प्रार्थना और संघदान का किया गया आयोजन
Bodh Gaya, Gaya | Jun 12, 2026 बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा अपने पूर्व सदस्य स्वर्गीय डॉ राधा कृष्ण मिश्रा की याद में संघ दान का आयोजन किया गया।संघ दान समारोह में बोधगया के विभिन्न बौद्ध मंदिरों और मठों के बौद्ध भिक्षु शामिल हुए।इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।बौद्ध भिक्षुओं ने पवित्र बौद्ध सूत्र का पाठ किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आशीर्वाद दिया।