फुलवरिया: बथुआ बाजार में झूलन समारोह: नेपाल की झांकियों और कलाकारों के भजन ने मोहा मन, रात भर झूमे श्रद्धालु
प्रखंड के बथुआ बाजार में आयोजित ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव झूलन समारोह में बीते मध्य रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान पूरा इलाका भक्ति भाव उत्साह और उमंग के अलौकिक रंग में डूब गया। कहीं नेपाल की जीवंत झांकियां तो कहीं कलाकारों के भजन से श्रद्धालु आनंदित होते रहे। कलाकारों के मनमोहक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मानों बथुआ बाजार भक्तिमय हो गया।