गुमला: बकरी को बचाने की कोशिश में ऑटो पलटा, चालक समेत तीन घायल
Gumla, Gumla | May 2, 2026 कोड्रा–चटकपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना में ऑटो पलटने से तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे में ऑटो चालक बेहरा टोली निवासी 17 वर्षीय ओलिसन एक्का गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि ऑटो में सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। ऑटो चालक रायडीह से सवारी लेकर कोंडरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चटकपुर के पास अचानक सड़क पर एक बकरी दौड़ गया।