हाथरस: अलग-अलग गांवों में एक बालिका सहित चार लोगों को सांप ने काटा, परिजन उन्हें अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस के अलग-अलग गांव में एक बालिका सहित 4 लोगों को सांप ने काट लिया। गांव अइयापुर खुर्द में खेलते समय एक बालिका के हाथ पर सांप ने काट लिया। गांव कटेलिया में खेत पर काम करते समय 1 बुजुर्ग के पैर पर भी सांप ने काट लिया। गांव नगला बनारसी मे घर जाते समय रास्ते में 1 युवक के पैर पर सांप ने काट लिया साथ ही गांव सठिया मे घर के पास एक युवक को सांप ने काट लिया।