बरेली: RRB अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले! बरेली-मऊ के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 8 से 25 अगस्त के बीच मऊ-बरेली रूट पर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और इसमें 16 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे, जिससे परीक्षार्थियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।