सुपौल: सुपौल में कमर्शियल गैस संकट गहराया, फूड विक्रेता संघ ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
Supaul, Supaul | Apr 11, 2026 सुपौल में कमर्शियल गैस की भारी किल्लत से होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। फूड विक्रेता संघ ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि पिछले एक महीने से 19 किलो वाले सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। मीडिया में आ रही आपूर्ति बहाली की खबरें जमीनी हकीकत से मेल नहीं खातीं। विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें एक भी सिलेंडर नहीं मिल रहा.,