भोरे: भोरे थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मामला 20 मार्च 2026 को हुआ था दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। तब से पुलिस तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त रकबा गांव निवासी मोहम्मद मैनुद्दीन मियां बताया जा रहा है।