मुरैना नगर: मां बेटी चौराहे पर शराब के लिए पैसे ना देने पर दुकानदार के साथ की थी मारपीट ,दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जौरा रोड पर मां बेटी चौराहे के पास स्थित दुकानदार फरियादी नवीन मित्तल पुत्र प्रमोद मित्तल निवासी मित्तल भवन, पराग मिल ने थाना सिविल लाइन में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मां-बेटी चौराहे के पास स्थित एक किराना दुकान पर आरोपियों ने मारपीट की थी, जिसके बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।