सिमरी: दशरथपुर में बाइक की मामूली टक्कर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
Simri, Buxar | Jul 6, 2026 दशरथपुर गांव में रविवार की देर रात 11 बजे दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।