मंझनपुर: ओसा के श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान, छात्रों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को लगभग 4 बजे यातायात पुलिस ने ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।