जलालगढ़: पूर्णिया कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह, नए जिला अध्यक्षों का भव्य अभिनंदन हुआ
जिला कांग्रेस कार्यालय श्री गोकुल कृष्णा आश्रम में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कसबा के पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी मो० इरफान आलम शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अफरोज आलम शामिल हुए।