हाथरस: सदर के घास की मंडी के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने पैदल घर जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुआ घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घास की मंडी के पास आज दिन मंगलवार को तेज गति स्कूटी सवार ने पैदल घर जा रहे व्यक्ति अशोक कुमार निवासी विद्यापति नगर के रहने वाले को जोरदार टक्कर मार दी! जिससे कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए! अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई! राहगीरों द्वारा व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया