शेखपुरा: बिहिटा गांव के युवक की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या किये जाने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
बिहटा गांव में युवक की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। यह मामला अब धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।