शेखपुरा: दरियापुर गांव में आवास योजना से वंचित ग्रामीणों ने शेखपुरा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दरियापुर गांव निवासी दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आवास योजना के लाभ से वंचित रहने के कारण शेखपुरा जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने आए सिहंता देवी, नीतीश कुमार चंदन कुमार, रेखा देवी सहित दर्जन भर से अधिक लोगों ने बताया कि हम लोग दलालों को आवास के बदले पैसा देने में सक्षम नहीं है। इसी को लेकर आवास योजना से वंचित रखा गया है।