शेखपुरा: दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमले के मामले में व्यापारी संघ मैं आक्रोश जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग
दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला पर जान लेबा हमला करने के मामले में व्यापारी संघ में आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने कहा जिले में अपराध का ग्राफ पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। खास तौर पर व्यापारी वर्ग को आपराधिक तत्व के लोग निशाना बना रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार की जाने की मांग की है