शेखपुरा: ढेउसा गांव में मारपीट व गाली गलौज के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया अस्पताल
कुसुंभा ओपी की पुलिस ने मारपीट व गाली गलौज के मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वारंटी की पहचान ढेउसा गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर महतो के पुत्र विजय प्रसाद के रूप में किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि कई वर्षों से फरार चल रहा था।