मोहनलालगंज: श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से की गुहार
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र स्थित ग्राम नवाब अली का पुरवा (पोस्ट कासिमपुर बिरुहां) में ग्रामीणों ने श्मशान घाट की सार्वजनिक भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वहां बने चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर लोगों को धमकियां भी दी जा रही हैं।