मंझनपुर: कौशाम्बी में घर लौटते समय काल बन गई सड़क, हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
नगरेहा कला गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पंकज विश्वकर्मा बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पश्चिम शरीरा क्षेत्र में नट बाबा के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।