बौंसी: प्रखंड क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को ₹7 हजार दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास
Bausi, Banka | Apr 4, 2026 प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों साइबर ठगों द्वारा गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को फोन कर ठगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है । ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं । कई गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को अज्ञात नंबरों से फोन कर स्वास्थ्य विभाग की योजना बताकर बैंक खाते की जानकारी मांगी जा रही है।