छतरपुर नगर: टौरिया मुहल्ला: पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार, अस्पताल में हुई थी मौत
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के टौरिया मुहल्ला में पति दीपक रैकवार की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने अस्पताल चौकी में पत्नी पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी को हिरासत में लिया।