हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई, बाइक सवार युवक को 43 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को 43 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से डोडा पोस्त के सप्लायर को लेकर गहन पूछताछ जारी है।