बेहट: शादी समारोह में गए पीड़ित के रोहित नगर में बंद मकान से चोरों ने कीमती सामान चुराया
बीती रात कस्बे के रोहित नगर बस्ती में अज्ञात चोरों ने घात लगाकर शंभू सिंह के बंद मकान से बेशकीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित परिवार घर से करीब 100 किलोमीटर दूर किसी शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ है, घर में चोरी की खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी