हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर से मुख्यालय बेतवा पुल तक कई घंटे लगा रहा जाम, एंबुलेंस और यात्री बसें भी फंसी रहीं
हमीरपुर भरुआ सुमेरपुर से मुख्यालय बेतवा पुल तक सोमवार को रात लगा जाम मंगलवार को दोपहर तक रहा लगा। जाम में एंबुलेंस के साथ आधा दर्जन से ज्यादा यात्री बसें भी फांसी रहीं। यात्री बेहाल रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। जाम की यह स्थिति मंगलवार को एक बजे तक बनी रही।