कोंडागांव: NH-30 गारका में मामा ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत, केशकाल पुलिस जांच में जुटी
NH-30 स्थित मामा ढाबा गारका के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बुरी तरह कुचल गया। घटना शुक्रवार रात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को केशकाल मरचुरी में रखवाकर मृतक की पहचान के साथ हादसे के कारण की जांच कर रही है ।