Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

मोतिहारी में मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक 9 एमएम कारतूस बरामद; चार तस्कर गिरफ्तार

MORE NEWS

व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

 जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण जिले में Ease of Doing Business को सुदृढ़ करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जिले में नए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना था।
बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
• सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को DBRAP के अंतर्गत अपने-अपने विभाग का Action Plan शीघ्र तैयार कर समेकन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला उद्योग केंद्र (DIC), मोतिहारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
• राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन एवं NOC का समयबद्ध निष्पादन केवल Single Window Portal के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
• विभिन्न NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदनों में Zero Pendency सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए।
• प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता तथा ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
• जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित Investor Facilitation Help Desk को नए निवेशकों एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा:
“हमारी प्राथमिकता पूर्वी चंपारण को एक पारदर्शी, सुगम एवं निवेशक-अनुकूल जिला बनाना है। DBRAP के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, जिससे छोटे एवं बड़े सभी उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने में सुविधा प्राप्त हो।”
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जन संपर्क अधिकारी,श्रम अधीक्षक, विद्युत विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, भू-अभिलेख विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण जिले में Ease of Doing Business को सुदृढ़ करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जिले में नए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना था। बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश: • सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को DBRAP के अंतर्गत अपने-अपने विभाग का Action Plan शीघ्र तैयार कर समेकन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला उद्योग केंद्र (DIC), मोतिहारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। • राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन एवं NOC का समयबद्ध निष्पादन केवल Single Window Portal के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। • विभिन्न NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदनों में Zero Pendency सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए। • प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता तथा ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। • जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित Investor Facilitation Help Desk को नए निवेशकों एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा: “हमारी प्राथमिकता पूर्वी चंपारण को एक पारदर्शी, सुगम एवं निवेशक-अनुकूल जिला बनाना है। DBRAP के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, जिससे छोटे एवं बड़े सभी उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने में सुविधा प्राप्त हो।” बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जन संपर्क अधिकारी,श्रम अधीक्षक, विद्युत विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, भू-अभिलेख विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत 

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से बैंक ऋण, वसूली एवं अन्य समझौतायोग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय से नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों का समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी सहायता मिलती है।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री के. एम. सिंह, श्री बिमल कुमार, श्री सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से बैंक ऋण, वसूली एवं अन्य समझौतायोग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय से नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों का समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी सहायता मिलती है। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री के. एम. सिंह, श्री बिमल कुमार, श्री सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चम्पारण में साफ दिखाई देने लगा है।
बारिश के कारण बूढ़ी गंडक, सिकरहना और लालबकेया समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 
 और कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।
इसका स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चम्पारण में साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण बूढ़ी गंडक, सिकरहना और लालबकेया समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। और कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। इसका स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित

     जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण (लोन) आवेदनों की समीक्षा हेतु उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में विद्युत विभाग के तीनों कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मोतिहारी जिले में योजना के तहत लगभग 1,400 ऋण आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 199 आवेदनों की स्वीकृति शेष है।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 718 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को अस्वीकृति के कारणों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar State Power Holding Company Limited North Bihar Power Distribution Co. friends

जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण (लोन) आवेदनों की समीक्षा हेतु उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के तीनों कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मोतिहारी जिले में योजना के तहत लगभग 1,400 ऋण आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 199 आवेदनों की स्वीकृति शेष है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 718 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को अस्वीकृति के कारणों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar State Power Holding Company Limited North Bihar Power Distribution Co. friends

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु 22.07.2026 (बुधवार)को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त कराई जाएगी -
जिला प्रशासन 

अध्यक्ष, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या-04/2026  अंतर्गत बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) बिहार पटना में सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक)के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 22.07.2026 (बुधवार) को पूर्वी चंपारण जिला के कुल 12परीक्षा केंद्र निर्धारित है। 
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि प्रचालक के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिला में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परिक्षा में परीक्षा में 7777 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक सीटिंग में  11:00 बजे पूर्वाह्न से 01:00बजे अपराह्न तक चलेगी।
    इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में  कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया। केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
   परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 09:00 बजे पूर्वाह्न में अपने एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 09:30 बजे पूर्वाह्न से  कराया जाएगा और 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे।
     संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
     परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
   परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा।
    परीक्षा केंद्र पर  ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर  200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 गज की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। 

    परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा।
     आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारत,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ  शिक्षा विभाग श्री ब्रजेश कुमार सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु 22.07.2026 (बुधवार)को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिला प्रशासन अध्यक्ष, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या-04/2026 अंतर्गत बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) बिहार पटना में सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक)के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 22.07.2026 (बुधवार) को पूर्वी चंपारण जिला के कुल 12परीक्षा केंद्र निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि प्रचालक के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिला में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परिक्षा में परीक्षा में 7777 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक सीटिंग में 11:00 बजे पूर्वाह्न से 01:00बजे अपराह्न तक चलेगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया। केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 09:00 बजे पूर्वाह्न में अपने एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 09:30 बजे पूर्वाह्न से कराया जाएगा और 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे। संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 गज की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा। आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारत,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ शिक्षा विभाग श्री ब्रजेश कुमार सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026