बल्दीराय: गौरा बरामऊ में अज्ञात कारणों से लगी आग, बाइक समेत लाखों का सामान जलकर हुआ राख
बल्दीराय अंतर्गत ग्राम सभा गौरा बरामऊ में भूपेंद्र सिंह पुत्र रघुपति सिंह के रिहायशी छप्पर में शुक्रवार 3 बजे आग लग जाने से मोटरसाइकिल सहित कई घरेलू उपयोगी सामान जल कर नष्ट हो गए। गौरा बरामऊ में रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। छप्पर में खड़ी हीरो हांडा मोटरसाइकिल सहित बिजली पंखा, तख्त व पलंग सहित अन्य कई घरेलू