सैदपुर: सादात में निर्माणाधीन NH पर पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा लोडेड DCM, बड़ा हादसा होने से बचा
सादात में रघुवंश चौराहा के पास निर्माणाधीन एनएच-124डी पर पाइपलाइन मरम्मत के लिए की गई खुदाई अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं व परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर खोदकर छोड़े गए गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात प्लाईवुड लादकर आ रहा एक DCM गहरे गड्ढे में फंस गया।