टीकमगढ़: वानपुर-मोगान: 15 वर्षीय नाबालिक ने अज्ञात कारण के चलते पिया जहरीला पदार्थ: हालत बिगड़ने पर, परिजन लेकर आए जिला अस्पताल
उत्तर प्रदेश की ललितपुर जिले में थाना वानपुर क्षेत्र के अंतर्गत मोगान गांव में 15 वर्षीय नाबालिक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से तकरीबन रात 10:30 बजे टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।