भंडरिया: मंजरी गांव में अनियंत्रित टेम्पो पलटने से 5 लोग घायल
भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों में रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी अजित कोरवा, दनीमार कोरवा, सोनिया देवी, सरोज देवी और रूबी कुमारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी गांव से थोड़ी दूरी पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद 108 ए