डुमरा: रीगा रोड पर खैरवा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर का इंजन सड़क से नीचे उतरा, चालक सुरक्षित
सीतामढ़ी रीगा रोड स्थित खैरवा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक ट्रैक्टर का इंजन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।