एटा: 1 अप्रैल को गांव भदुआ के समीप रोड एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत, भाई ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
Etah, Etah | May 18, 2026 एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र गांव भदुआ के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार ने सोमवार दोपहर अपने परिजनों के साथ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिखित शिकायत की है आरोप है कि 1 अप्रैल 2025 को भाई की गांव के ही नामजद लोगों द्वारा साजिश के तहत हत्या कर दी गई, घटना की शिकायत थाना पिलुआ पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने एक्सीडेंट की कहकर कार्रवाई नहीं की है।