हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ग्रापए संस्थापक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान की अध्यक्षता में सदर तहसील कार्यालय में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने कहा कि बाबूजी के प्रयास से ग्रामीण पत्रकारों को नई पहचान मिल सकी थी। उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है