चूरू: चुरू में बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से मिली राहत, मौसम सुहावना
Churu, Churu | May 3, 2026 कस्बे में शनिवार शाम हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिनभर की तपिश और बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मेघगर्जना के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे वातावरण ठंडा हो गया। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से कस्बा तरबतर हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।