शाहबाद: विद्या भारती के विद्यालय मानव निर्माण के मंदिर, संस्कारित पीढ़ी से बनेगा विश्वगुरु भारत: महामंडलेश्वर डॉ. हेमानंद
Shahbad, Baran | Jun 27, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे मिली देवरी में विद्या भारती की शिशु वाटिका के उद्घाटन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर डॉ. हेमानंद सरस्वती ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र चेतना का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया।