बिक्रमगंज: विक्रमगंज–नासरीगंज मुख्य सड़क पर ट्रेलर की टक्कर से चार बिजली खंभे हुए क्षतिग्रस्त, विभाग ने कराई प्राथमिकी दर्ज
विक्रमगंज–नासरीगंज मुख्य मार्ग NH 120 पर बुधवार की मध्य रात्रि में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बिजली के खंभों को टक्कर मार दी। यह घटना विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के जमुआ गांव के पास हुई। हादसे में चार एलटी बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। विभाग ने कराई प्राथमिकी दर्ज।