सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर मोपेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में घायल 2 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sasni, Hathras | Apr 25, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर K L जैन इंटर कॉलेज के पास एक मोपेड़ को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मोपेड सवार संजय कालोनी निवासी बॉबी पुत्र राधेश्याम सियाराम पुत्र गेंदालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने घायलों को रेफर कर दिया।