कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को कोंडागांव स्थित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएमश्री विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, लैब में आवश्यक उपकरण सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।