रीठी: देवरी रेलवे गेट बंद: 11 अप्रैल तक बदला गया रूट, जानिए वैकल्पिक मार्ग
Rithi, Katni | Apr 9, 2026 देवरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा किए जा रहे ओवरहालिंग कार्य के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। इस कार्य के कारण देवरी रेलवे गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ओवरहालिंग कार्य 11 अप्रैल तक जारी रहेगा।