कोल: कुंवर नगर कॉलोनी के पास खाली प्लोट में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जुटी जाँच पड़ताल में
Koil, Aligarh | May 8, 2024 थाना गाँधीपार्क इलाके के कुंवर नगर कॉलोनी के पास खाली पड़े प्लोट में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते स्थानीय लोगो की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी मंगलवार की शाम भेज दिया है।पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी।