भरथना: बकेवर गांधी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में अनाथ बेटे की दर्दनाक मौत, कुल्हाड़ी से वार कर ली गई जिंदगी
बकेवर थाना कस्वा के गांधी नगर में सोमवार सुबह8 बजे 26 वर्षीय राजेश तिवारी उर्फ कल्लू पुत्र स्व किशन तिवारी की संदिग्ध परिस्थियों मे मौत हो गयी हैं। परिजनो के मुताबिक युवक ने खुद पर कुल्हाड़ी से वार कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।गंभीर हालत में परिजन उसे 50 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।