गुना नगर: टूईयाखेड़ा गांव में 11 KV बिजली तार खेत में टूटा किसान की करंट से मौत पुलिस और विद्युत कंपनी पर आरोप एसपी से की शिकायत
गुना में बमोरी तहसील के फतेहगढ़ थाना के टूईया खेड़ा गांव में 27 मई 2026 को खेत में टूटे 11KV बिजली तार के करंट से किसान लखन लोधा की मौत हो गई। 12 जून को पीड़ित पत्नी सीमा लोधा और परिवार ने एसपी को आवेदन देकर लापरवाह विद्युत कंपनी पर कार्यवाही न करने के फतेहगढ़ थाना पुलिस पर आरोप लगाए। पुलिस अधीक्षक को दूसरी बार आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।