बरेली: आधी रात खनन माफिया पर पुलिस ने किया धावा, 6 वाहन किए गए ज़ब्त
बरेली में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रात 12 से 2 बजे के बीच भोजीपुरा के धौराटांडा में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 डंपर पकड़ा। वहीं फरीदपुर क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। कुल 6 वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।