रजौली: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
Rajauli, Nawada | Mar 11, 2026 नवादा जिले के रजौली में बुधवार शाम करीब 7 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश नारायण (पिता– किशन यादव) निवासी भगवानपुर गांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बस से रजौली से अपने घर भगवानपुर लौट रहे थे।