धमतरी: NEET पेपर लीक पर NSUI का फूटा गुस्सा, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग की
देश मे नीट परीक्षा की पेपर लीक होने से छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वही कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर धमतरी में एनएसयूआई के द्वारा गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। और जमकर नारेबाजी की गई।