बीना: गणेशा नदी में अवैध खनन, माफिया चला रहे मशीनें, प्रशासन का कार्रवाई का आश्वासन
Bina, Sagar | May 27, 2026 जब नदियां भी माफियाओं के हवाले हो जाएं, तो समझ लीजिए सिस्टम पूरी तरह सो चुका है।नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया के ठीक पास गणेशा नदी में दिन-दहाड़े हो रहा है भारी अवैध मिट्टी खनन। बिना किसी अनुमति के बड़ी-बड़ी मशीने नदी की छाती चीर रही हैं। भारी भरकम डंपरों मिट्टी को लूटकर बाहर ले जाया जा रहा है। मामले में एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं।